किर्गिस्तान में हिंसा, 49 की मौत
बिश्केक, 12 जून (आईएएनएस)। किर्गिस्तान के दक्षिणी हिस्से में भड़की नस्लीय हिंसा में कम से कम 49 लोग मारे गए हैं और 400 से अधिक घायल हुए हैं।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार किर्गिस्तान के शहर ओश में गुरुवार रात क्रिगिज और उज्बेक लोगों के बीच हिंसा भड़क उठी थी।
यहां के आतंरिक मामलों के मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया, "ओश में स्थिति बहुत जटिल बनी हुई है।"
ओश पूर्व राष्ट्रपति कुर्मानबेक बाकियेव का गढ़ हुआ करता था। अप्रैल में भड़के जनाक्रोश के बाद उन्हें पद से हटना पड़ा था।
किर्गिस्तान के अंतरिम नेता रोजा ओतुनबायेव ने कहा, "हम दोनों समुदायों के बीच सुलह के लिए बात कर रहे हैं। हमें लोगों को शांत कराने की जरूरत है और फिलहाल हम यही कर रहे हैं।"
चिकित्सक घायलों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं क्योंकि उन्हें भी निशाना बनाया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने लोगों से शांति की अपील की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications