सुब्बाराव को अणुव्रत अंहिसा अंतर्राष्ट्रीय शांति पुरस्कार
अणुव्रत विश्व भारती (अणुविभा) के अध्यक्ष तेजकरण जैन ने बताया कि यह पुरस्कार सोमवार को नई दिल्ली के फिक्की सभागार में आयोजित समारोह में दिया जाएगा। इस समारोह का आयोजन बौद्ध धर्मगुरु एवं नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित दलाई लामा के सानिध्य में स्व. आचार्य महाप्रज्ञ के 91 वें जन्म दिवस पर किया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रीय विचार गोष्ठी भी आयोजित की जायेगी।
जैन ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम होंगे। संगोष्ठी का विषय आचार्य महाप्रज्ञ एवं डॉ. अब्दुल कलाम द्वारा लिखी पुस्तक 'सुखी परिवार एवं समृद्घ राष्ट्र' पर आधारित 'समस्त परिवार एवं महान राष्ट्र' रखा गया है।
संगोष्ठी को डॉ. एस.एन सुब्बाराव एवं इंडियान कौंसिल फॉर गांधीयन स्टडीज के डॉ. एन. राधाकृष्णन् सम्बोधित करेंगे। इस मौके पर जैन मुनि ताराचंद एवं अणुव्रत मनीषी मुनि राकेश का उद्बोधन भी होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications