राज्यपाल ने किया रेडक्रॉस मेला का शुभारंभ
राज्यपाल ने रेडक्रॉस सोसायटी की भूमिका को सराहते हुए कहा कि पीड़ित मानवता के उत्थान में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस की गतिविधियों को प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों का आहवान किया कि रेडक्रॉस समितियों को उदारतापूर्वक दान के लिए आगे आएं।
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग तथा एड्स नियंत्रण सोसायटी शिमला के कलाकारों ने इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
उर्मिला सिंह ने इस अवसर पर पुलिस विभाग को पुरस्कार भी प्रदान किया, जिसे शिमला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आऱ एम़ शर्मा ने प्राप्त किया।
इससे पूर्व राज्यपाल ने विभिन्न विभागों, संगठनों और संस्थाओं द्वारा लगाए गए स्टालों को भी देखा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications