चीन में टूटती है हर पांचवीं शादी
बीजिंग, 12 जून (आईएएनएस)। चीन में तलाक के मामलों में इजाफा हो रहा है। आंकड़ों के मुताबिक यहां हर पांच में से एक शादी टूट जाती है। इस स्थिति के और गंभीर होने की आशंका व्यक्त की गई है।
चीन के नागरिक मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2009 में 2.42 करोड़ लोग विवाह के बंधन में बंधे लेकिन 24 लाख से ज्यादा लोगों की शादी टूट गई।
चीन में वर्ष 2009 में प्रति 1,000 लोगों में तलाक की दर 1.85 थी जबकि वर्ष 2008 में यह आंकड़ा 1.71 था।
चीन के समाचार पत्र 'ग्लोबल टाइम्स' के मुताबिक सामाजिक विज्ञान अकादमी के साथ जुड़े सामजिक शोधकर्ता तंग जुन ने बताया, "एक तरफ जहां देश में आर्थिक विकास हो रहा है वहीं दूसरी तरफ यहां प्रति वर्ष तलाक के मामलों की संख्या पिछले एक दशक से लगातार बढ़ रही है।"
जून बताते हैं कि सांख्यिकी विभाग के अधिकारियों के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 1985 में तलाक के मामले प्रति 1,000 में 0.4 थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications