मधुमेह से पीड़ित महिलाओं में कैंसर का खतरा दोगुना
वाशिंगटन, 12 जून (आईएएनएस)। मधुमेह से पीड़ित महिलाओं के लिए बुरी खबर है। शोधकर्ताओं ने एक नए अध्ययन में पता लगाया है कि ऐसी महिलाओं में कैंसर के विकसित होने का खतरा दोगुना होता है।
तेल अवीव विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने मुधेमेह से पीड़ित 16,721 रोगियों पर परीक्षण किया। शोध के दौरान महिलाओं और पुरूषों के समूहों में कैंसर के खतरे को मापा गया।
इस अध्ययन का नेतृत्व करने वाले डा. गेबरियल चोडिक और डा. वार्दा शालेव ने कहा, "महिलाओं में मधुमेह तथा उनके हार्मोन इसका खतरा बढ़ा देते हैं और उन्हें गर्भाश्य आदि जैसे अंगों के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।"
उन्होंने कहा कि हालांकि पुरुषों के लिए अच्छी खबर है। उन्होंने मधुमेह से जूझ रही महिलाओं को जल्द ही परीक्षण कराने की सलाह दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications