विकास दर 2012 तक दो अंकों में होगी : प्रणब
कोलकाता, 12 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को कहा कि 11वीं पंचवर्षीय योजना के बाकी बचे दो सालों में भारत दो अंकों का विकास दर हासिल कर लेगा।
भारतीय अर्थव्यवस्था 2008-09 में 6.7 फीसदी और 2009-10 में 7.4 फीसदी की दर से बढ़ी। आर्थिक सर्वेक्षण में चालू वित्त वर्ष में विकास दर 8.5 फीसदी रहने की संभावना जताई गई है।
यहां एक समारोह से इतर संवाददाताओं से बातचीत में मुखर्जी ने कहा कि अगर यह विकास की यह गति जारी रहती है तो 2012 तक विकास दर दो अंकों में होगी।
उन्होंने कहा कि मेरे लिए दो अंकों में विकास दर का मतलब सांख्यिकीय आंकड़ा भर नहीं है बल्कि इसका मतलब यह है कि ज्यादा नौकरियां, ज्यादा रोजगार, संपन्नता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications