भाजपा कार्यसमिति में गरमाया राजस्थान का मुद्दा

वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी को राजस्थान से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर उठे विवाद की छाया कार्यसमिति बैठक में भी पहुंच गई है।

सूत्रों के मुताबिक जेठमलानी को राजस्थान से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर पार्टी की राज्य इकाई में हो रहे विरोध के मद्देनजर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित राज्य के आधे दर्जन वरिष्ठ नेताओं को कार्यसमिति में न आने की सलाह दी गई है।

कार्यसमिति के एक सदस्य के मुताबिक वसुंधरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम माथुर, रामदास अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, घनश्याम तिवाड़ी और गुलाब चंद्र कटारिया को कार्यसमिति से दूर रहने की सलाह दी गई है। कार्यसमिति में राजस्थान की ओर से शामिल होने वाले नेताओं में किरण माहेश्वरी, सुनील भार्गव, महेश शर्मा और मानवेंद्र सिंह प्रमुख हैं।

इन नेताओं को कार्यकारिणी में न आने की सलाह दी गई उनमें से एक से जब कार्यसमिति में न आने के कारणों के बारे में पूछे जाने पर बताया कि राज्यसभा चुनाव के कारण हम बैठक में नहीं गए। उल्लेखनीय है कि पार्टी ने तमाम विरोधों के बावजूद जेठमलानी को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के केंद्रीय नेताओं के साथ प्रदेश इकाई भी इसके विरोध में है।

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में शामियाने के मार्फत जोरशोर से ग्रामीण पृष्ठभूमि का ताना बाना बुनने वाले भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी की अध्यक्षता में बिहार जैसे पिछड़े और ग्रामीण परिवेश वाले प्रदेश में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक पटना के प्रसिद्घ पंचसितारा होटल मौर्य में शनिवार को आरंभ हो गई। इस बैठक की शुरुआत शनिवार को गडकरी के अध्यक्षीय भाषण से हुई। भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद गडकरी के अध्यक्षीय भाषण से 12:30 बजे पत्रकारों को अवगत कराएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+