स्वामी नित्यानंद जेल से रिहा
बेंगलुरू, 12 जून (आईएएनएस)। सेक्स कांड में फंसे स्वयंभू स्वामी नित्यानंद शनिवार को जेल से रिहा हो गए। एक दिन पहले कर्नाटक उच्च न्यायालय ने कई शर्तो पर उन्हें जमानत दे दी थी।
नित्यानंद एक लाख रुपये की जमानत राशि और दो निजी मुचलके पूरा किए जाने के बाद रामनगर जेल से रिहा हुए।
उन्होंने अपना पासपोर्ट भी रामनगर पुलिस के समक्ष जमा करा दिया। रामनगर पुलिस ने उनके खिलाफ बलात्कार सहित कई अन्य आपराधिक मामले दर्ज किए हैं।
उच्च न्यायालय ने नित्यानंद को आदेश दिया कि इस दौरान वे कोई प्रवचन नहीं करेंगे और पखवाड़े में पुलिस के समक्ष उपस्थित होंगे।
नित्यानंद पिछले 50 दिनों से जेल में थे। बेंगलुरू से 30 किलोमीटर दूर बिदाड़ी में नित्यानंद का विशाल आश्रम है। टेलीविजन चैनलों द्वारा नित्यानंद के सेक्स कांड में लिप्त होने वाले वीडियो जारी करने के बाद उन्हें 21 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था।
नित्यानंद ने दावा किया था कि वीडियो फुटेज के साथ तोड़-मरोड़ की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications