उमा व जसवंत की वापसी की पहल करें आडवाणी : जोशी

पटना में आयोजित राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शिरकत करने आए जोशी ने शनिवार को एक समाचार चैनल से बातचीत में कहा कि आडवाणी जी पार्टी के कद्दावर नेता हैं। पूर्व में भी वह कई अहम फैसलों को पार्टी में लागू करवा चुके हैं। इसलिए उन्हें पार्टी छोड़कर गए प्रमुख नेताओं की पार्टी में वापसी की दिशा में पहल करनी चाहिए।

पार्टी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह सवाल बार-बार उठता है। जब भी कोई फैसला लिया जाएगा तो उचित समय पर आपको इस फैसले की जानकारी दे दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि संघ सहित भाजपा के कुछ आला नेता लंबे समय से इस प्रयास में हैं कि उमा सहित दल छोड़कर गए प्रमुख नेताओं की पार्टी में वापसी होनी चाहिए।

हालांकि उमा की वापसी के सवाल पर पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई सहित केंद्र के कुछ नेताओं का अब भी घोर विरोध है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+