उत्तर कोरिया ने लाउडस्पीकर नष्ट करने की धमकी दी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इस सप्ताह के शुरू में दक्षिण कोरिया ने अपने युद्धपोत के डूबने और 46 नाविकों की मौत को लेकर गैर सैनिक क्षेत्रों में 11 स्थानों पर लाउड्स्पीकर लगाने की तैयारी की थी।
उत्तर कोरिया के 'पीपल्स आर्मी' ने एक वक्तव्य में कहा कि सैनिक युद्ध की ओर ले जाने वाले दक्षिण कोरिया के मनौज्ञानिक युद्ध को खत्म करना होगा।
वक्तव्य में कहा गया है,"यह बात ध्यान में रखनी चाहिए कि उत्तर कोरिया से सैनिक युद्ध सियोल के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।"
इस बीच, दक्षिण कोरिया ने कहा है कि जहाज को डूबने को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के द्वारा कार्रवाई के बाद उसने उत्तर कोरिया के खिलाफ प्रचार करने की योजना बनाई थी।
दक्षिण कोरिया ने वर्ष 2004 में दोनों देशों के बीच संबंधों में नरमी आने के बाद ये प्रसारण बंद कर दिए थे।
उत्तर कोरिया ने कहा है कि उसके खिलाफ दुष्प्रचार को बंद नहीं किया गया तो वह स्पीकर को नष्ट कर देगा।
उल्लेखनीय है कि एक अंतराष्ट्रीय टीम ने पिछले महीने जांच के बाद कहा था कि उसे ऐसे सबूत मिले जिससे साबित होता है कि उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के युद्धपोत को 26 मई को डुबोया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications