श्रीनगर में छात्र की मौत के बाद ऐहतियाती कदम
शुक्रवार को राजौरी कदल में सुरक्षा बलों और पथराव कर रहे युवकों के बीच झड़पों में 12 वीं कक्षा के तुफैल अहमद माटू की मौत हो गई थी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमने रैनावाड़ी, नौहाटा, एस.आर. गंज, साफा कदल और खानयार में ऐहतियात के तौर पर कुछ प्रतिबंध लगाए हैं।"
पुलिस के अनुसार 19 वर्षीय माटू की मौत सुरक्षाकर्मियों के हाथों नहीं हुई लेकिन स्थानीय लोग इसके लिए सुरक्षाबलों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
इस बीच पुलिस ने कट्टरपंथी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी को किसी विरोध प्रदर्शन की अगुवाई करने से रोकने के लिए उन्हें हिरासत में ले लिया है। उन्हें हैदरपोरा स्थित उनके घर से नजदीकी हमहामा थाने ले जाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications