छात्रा की तस्वीर के इस्तेमाल पर मोदी सरकार की निंदा
लखनऊ, 12 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में आजगढ़ जिले के एक कालेज ने नरेंद्र मोदी के मुस्लिम समर्थक चेहरा दिखाने की नीयत से एक अखबार में छपे विज्ञापन में एक लड़की की तस्वीर का इस्तेमाल बगैर अनुमति किए जाने पर गुजरात सरकार की निंदा की है।
कालेज अब गुजरात के अधिकारियों व विज्ञापन एजेंसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है।
शिबी नेशनल डिग्री कालेज के प्राचार्य इफ्तिखार अहमद ने पत्रकारों को बताया, "यह आश्चर्यजनक और आघात करने वाला वाकया है। विज्ञापन पटना के अखबारों में प्रकाशित हुआ है, जिसमें मोदी को गुजरात के मुस्लिमों का हिमायती बताते हुए मेरे कालेज की एक छात्रा की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है।"
उन्होंने कहा, "हम छात्रा के अभिभावकों और उसके माता-पिता से इस मसले पर जरूर बात करेंगे। उनकी प्रतिक्रिया जानने के बाद हम तय करेंगे कि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ किस तरह की कानूनी कारवाई की जा सकती है।"
कालेज के मुताबिक कंप्यूटर लैब में काम करने वाली छात्रा की तस्वीर नवंबर, 2008 में खींची गई थी। बाद में वह तस्वीर एक शैक्षणिक परियोजना के लिए एक वेब-पोर्टल पर डाली गई थी।
यह विज्ञापन मोदी के पटना आगमन के मौके पर प्रकाशित किया गया था, जहां भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय बैठक शनिवार को शुरू हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications