मेक्सिको में हिंसा, 20 मरे
मेक्सिको सिटी, 12 जून (आईएएनएस)। मेक्सिको के पूर्वोत्तर हिस्से के सियूदाद मदेरो कस्बे में मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी हिंसा में 20 लोग मारे गए।
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक प्रांत के अटार्नी जनरल कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि छह शव तामाउलिपास प्रांत के अल चिपस कस्बे से बरामद किया गया।
प्रवक्ता ने बताया कि चार लोगों का शव मदेरो के पड़ोसी प्रांत फ्रांसिस्को आई से तथा छह अन्य लोगों का शव टालेरेस और हिदालगो इलाके से बरामद किया गया।
सूत्रों के मुताबिक लुसियो ब्लेनको में एक अज्ञात शख्स ने पुलिस को फोन कर चार और शवों को खोजने में मदद की।
गौरतलब है कि टेक्सास की सीमा से सटे तामाउलिपास प्रांत को तस्करी का मुख्य गढ़ माना जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications