पिता ने 5 बेटियों को मार डाला
पुलिस के अनुसार इच्छावर थाने के कनेरिया गांव में रहने वाले मगन लाल ने शुक्रवार की रात को अपनी पांच बेटियां-फूल कुंवर, आरती, लीला, सविता और जमुना जिनकी उम्र एक से छह वर्ष की थी, उन्हें झोपड़ी में ले जाकर एक-एक कर कुल्हाड़ी से काट डाला। मगन ने जब इस कृत्य को अंजाम दिया, तब घर पर कोई नहीं था। उसकी दो पत्नियां हैं जो घर पर नहीं थीं। उनके लौटने पर ही बेटियों की हत्या का राज खुला।
सीहोर के पुलिस अधीक्षक के.डी. पाराशर ने शनिवार को आईएएनएस को बताया कि मगन ने पांचों बेटियों की हत्या नशे की हालत में की है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
मगन का कहना है कि उस पर भारी कर्ज था और उसी के तनाव में उसने यह कदम उठाया, जबकि पाराशर के मुताबिक मगन की माली हालत इतनी भी खराब नहीं है कि वह आर्थिक तंगी में अपनी बेटियों की हत्या करे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications