दिल्ली में गर्मी और उमस बरकरार
नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। गर्मी की तपिश और उमस से शनिवार को भी दिल्लीवासियों को राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान लगभग 42 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
राजधानी का न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से चार डिग्री नीचे था।
मौसम विभाग के मुताबिक आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा और बारिश होने की संभावना नहीं है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "राजस्थान के ऊपर बने चक्रवाती दबाव की वजह से पिछले सप्ताह दिल्ली में बारिश हुई थी। लेकिन अब यह दबाव कमजोर पड़ गया है और आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना नहीं है।"
आद्रता का स्तर 63 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गौरतलब है कि शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications