अजीत रिहा, अंशु के जीवन में आया नया सवेरा
जनपद के अजीत-अंशु का प्रेम प्रसंग चर्चित रहा है। दोनों के बीच कालेज में ही प्रेम संबंध हो गए थे। इसके बाद अचानक दोनों घर से लापता हो गए। इसी बीच नई मंडी क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव मिला था, जिसे अजीत के परिजनों ने अजीत के रूप में पहचान की थी और यह भी आरोप लगाया था कि प्रेम संबंध के चलते अंशु के परिजनों ने उसकी हत्या कर दी है।
इसके बाद अंशु के भाई व पिता को हिरासत में लिया गया। अंशु के भाई ने अजीत की हत्या की बात स्वीकार करने के साथ ही यह भी कहा था कि उसने सम्मान के लिए अंशु की भी हत्या कर दी है। इस खुलासे से हड़कंप मच गया था। दो दिन बाद ही कथित रूप से मरे समझे गए अंशु-अजीत जीवित रूप में थाने आ पहुंचे। इससे कहानी में जहां नया मोड़ आया, वहीं पुलिस की किरकिरी भी हुई।
पुलिस ने अजीत को अंशु को फरार करने के आरोप में जेल व अंशु को नारी निकेतन भेजा था। बालिग अंशु की गवाही पर न्यायालय ने उसे अजीत के साथ रहने की उसे अनुमति दे दी थी। शुक्रवार रात पुलिस ने दोनों की रिहाई कराकर शहर से दूर हमेशा के लिए घर बसाने के लिए भेज दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications