आजाद ने किया अंग प्रत्यारोपण इकाई की शुरुआत
मंत्री ने इस अवसर पर श्रोणि (पेल्विक) सर्जरी संबंधी दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन भी किया।
संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व प्रमुख कार्डियोथोरासिक सर्जन कुशाग्र कटारिया ने बताया, "अंग प्रत्यारोपण को विश्वभर के चिकित्सकों ने स्वीकार किया है। इस पद्धति से कई जटिल रोगों का बेहतर इलाज आसान हो गया है, खासकर उत्सर्जन अंगों के काम न करने की स्थिति में यह काफी कारगर है।"
उन्होंने बताया कि संस्थान ने पिछले कुछ महीनों में उत्सर्जन अंगों व कार्निया सहित दस मामलों में अंग प्रत्यारोपण करने में सफल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications