श्रीनगर में प्रदर्शन में पुलिसकर्मी सहित 3 दर्जन घायल (लीड-2)

श्रीनगर और पुराने शहर के कई इलाकों में क्रुद्ध भीड़ ने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के ऊपर पथराव किया।

नरवारा, रैनावाड़ी, नावा कदल, बिमिना, बटमालू, सोनावार, नातिपोरा, अबी गुजार और हरि सिंह सहित कई इलाकों में भारी पथराव को देखते हुए सुरक्षा बलों ने उखड़ी भीड़ को काबू में करने के लिए डंडे भांजे और कुछ जगहों पर आंसू गैस के गोले छोड़े।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजौरी कदल में सुरक्षा बलों और पथराव कर रहे युवकों के बीच झड़पों में 12 वीं कक्षा के तुफैल अहमद माटू की मौत हो गई थी। इस झड़प में छह पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं।

रहस्मय तरीके से हुई युवक की मौत की पुलिस जांच कर रही है।

चिकित्सकों के एक दल ने अंतिम संस्कार के पहले युवक के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम किया।

युवक के अंतिम संस्कार में सैकड़ों स्थानीय लोग शामिल हुए। शव शहर के इदगाह इलाके में दफनाया गया।

युवक के शव दफनाए जाने के बाद पांच पुलिस थानों खन्यार, रैनवाड़ी, नौहाट्टा, एस.आर. गूंज और सफाकदाल इलाके में कर्फ्यू लगाए जाने और प्रतिबंध के बावजूद सुरक्षा बलों और युवकों के बीच झड़प हो गई।

कहा जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान युवक के पेट में गोली लग गई थी। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इस बीच पुलिस ने कट्टरपंथी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी को विरोध प्रदर्शन की अगुवाई करने से रोकने के लिए उन्हें हिरासत में ले लिया है। उन्हें हैदरपोरा स्थित उनके घर से नजदीकी हमहामा थाने ले जाया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+