बिहार में रेल यातायात बाधित
पटना, 12 जून (आईएएनएस)। बिहार के कैमूर जिले में मुथानी और कसौली स्टेशनों के बीच पटरी पर बिजली का तार गिर जाने से गया-मुगलसराय रेलमार्ग पर रेल यातायात प्रभावित हुआ।
यह घटना शुक्रवार रात की। रात के समय इस व्यस्त रेलमार्ग पर ज्यादातर रेलगाड़ियों का आवागमन होता है।
एक अधिकारी ने बताया, "इस घटना के बाद लंबी दूरी की कई रेलगाड़ियां बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्टेशनों पर रोक दी गई।"
अधिकारी के मुताबिक मरम्मत का कार्य चल रहा है और जल्दी ही रेलगाड़ियों का आवागमन शुरू कर दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications