तमिलनाडु में पटरी पर विस्फोट, बाल-बाल बची रेलगाड़ी
वेल्लुपुरम के एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि विस्फोट की वजह पटरी को तीन फुट तब नुकसान पहुंचा है। चालक को इस विस्फोट की खबर मिल गई और उसने घटनास्थल से 200 फुट की दूरी पर ही रेलगाड़ी रोक दी। इसके बाद उसने चेन्नई और त्रिची में रेल अधिकारियों को इसकी सूचना दी।
रेलवे के उप महानिरीक्षक पोन मनिकावेल और अन्य दूसरे अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सुबह नौ बजे तक रेल सेवाएं बहाल हो जाएंगी। विस्फोट की वजह से इस मार्ग पर रेल सेवाएं बाधित हुई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications