भारत एंडरसन के प्रत्यर्पण की मांग करेगा : प्रणब
कोलकाता, 12 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को कहा कि भारत अमेरिका से यूनियन कार्बाइड कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वारेन एंडरसन के प्रत्यर्पण की मांग करेगा।
मुखर्जी ने कहा, "हम अमेरिकी सरकार से वारेन एंडरसन के प्रत्यर्पण की मांग करेंगे जो भोपाल गैस त्रासदी के समय यूनियन कार्बाइड कंपनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी था।"
उन्होंने कहा कि वह यूनियन कार्बाइड कंपनी का प्रमुख था, जब कंपनी के कीटनाशक संयंत्र में तीन-चार दिसंबर, 1984 को गैस लीक होने से तीन हजार लोगों की तत्काल मौत हो गई थी और बाद में और हजारों लोगों की जान गई थी।
मुखर्जी कोलकाता महानगर के दौरे पर हैं, जहां तृणमूल कांग्रेस ने हाल ही में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में वाममोर्चा को करारी शिकस्त दी है।
यह पूछे जाने पर कि जैसा कि तृणमूल कांग्रेस ने मांग की है, राज्य में अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव क्या समय से पहले होगा, उन्होंने कहा, "इसका निर्णय लेना चुनाव आयोग का दायित्व है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications