छत्तीसगढ़ में लगाए जाएंगे 6 करोड़ पौधे

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, "राज्य सरकार औद्योगिक घरानों और गैर सरकारी संगठनों के साथ मिलकर राज्य के 18 जिलों में एक प्रमुख पर्यावरण कार्यक्रम चलाएगी। इसके तहत 6.19 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।"

बयान में कहा गया, " मुख्यमंत्री रमन सिंह ने शुक्रवार को वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, सार्वजनिक व निजी क्षेत्र के प्रतिनिधियों और गैर सरकारी संगठनों के साथ एक बैठक में पर्यावरण असंतुलन को पटरी पर लाने के लिए सरकार के हरियाली बढ़ाने वाले काम में पूरी मदद करने के लिए कहा।"

भिलाई इस्पात संयंत्र, भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) को रायपुर जिले में खरुन नदी और दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी के किनारे पौधारोपण का निर्देश दिया गया है।

बिजली उत्पादन क्षेत्र की बड़ी कंपनी 'नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड'(एनटीपीसी) कोरबा जिले में 50 किलोमीटर तक पौधारोपण करेगी। 'नेशनल मिनरल डेवलेपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड' (एनएमडीसी) दंतेवाड़ा और कांकेर जिले में पौधारोपण का जिम्मेदारी लिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+