अमेरिका में बाढ़ से 16 मरे, कई लापता (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक आरकांसस के आपदा प्रबंधन अधिकारी टामी जैक्सन ने बताया, "मरने वालों में कुछ बच्चे शामिल हैं।" उन्होंने मरने वालों का सही आंकडा बताने से इंकर कर दिया।
अधिकारियों ने शुक्रवार देर रात तक बाढ़ में मरने वालों की संख्या 20 बताई थी लेकिन कुछ अन्य अधिकारियों के मुताबिक 16 लोगों की ही मौत हुई है।
स्थानीय समाचार चैनल के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि आरकांसस के पश्चिमी हिस्से में बारिश की वजह से कुछ लोग घायल भी हुए हैं और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे हुए हैं।
गवर्नर कार्यालय के मुताबिक मिसोउरी नदी में गुरुवार को पानी एक मीटर तक बढ़ गया था जबकि शुक्रवार शाम तक इसके जलस्तर में सात मीटर तक की वृद्धि हो गई जिससे नदी का पानी समीप के इलाकों में प्रवेश कर गया।
गवर्नर माइक बेबी ने सीएनएन को बताया कि पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पीड़ितों में पर्यटक शामिल हैं या स्थानीय लोग। यह एक दूर दराज का इलाका है जहां यह अनुमान लगाना मुश्किल हो रहा है कि कितने लोग फंसे हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications