ढाका में टैगोर जयंती मनाई गई
समाचार पत्र 'डेली स्टार' के अनुसार सांस्कृतिक संगठन सुरलोक, बांग्लादेश शिल्पकला एकेडमी (बीएसए) और कोलकाता के नवप्रस्तुति ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन करने वाले प्रोफेसर कबीर चौधरी ने कहा, "बंगालियों ने पूरी दुनिया का आलिंगन किया है। हम रवींद्रनाथ को मिलकर विश्व कवि के रूप में पेश करने के लिए एक साथ काम करेंगे।"
इसी तरह का कार्यक्रम साल के अंत तक कोलकाता में आयोजित किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications