मनसे विधायकों की निलंबन वापसी के लिए किया समझौता : ठाकरे

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने शनिवार को स्पष्ट किया कि विधान परिषद चुनाव में उनकी पार्टी ने कांग्रेस व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का समर्थन एक समझौते के तहत किया, ताकि उनके चार विधायकों का निलंबन रद्द करवाया जा सके।

ठाकरे ने यह घोषणा अपने निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान की। वह शिवसेना द्वारा लगाए गए उस आरोप का जवाब दे रहे थे, जिसमें कहा गया था कि शुक्रवार को हुए द्विवार्षिक चुनाव में उसके प्रत्याशी अनिल परब की हार और कांग्रेस समथिर्त निर्दलीय उम्मीदवार विजय सावंत की जीत के पीछे धनबल (मनी पावर) का हाथ है।

मनसे का इरादा स्पष्ट करते हुए ठाकरे ने बताया कि उनके छह विधायक छह महीने से निलंबित हैं।

शिशिर शिंदे, राम कदम, रमेश वंजाले और वसंत गीते को पिछले वर्ष हंगामा करने और समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी पर हमला करने पर निलंबित किया गया था।

ठाकरे ने कहा, "अपने विधायकों का निलंबन रद्द करवाना मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण है, मैं सोचता हूं कि निलंबन जारी रहना उन लोगों के प्रति अन्याय होगा, जिन्होंने उन्हें चुना था।"

शिवसेना के आरोपों पर ठाकरे ने कहा, "मनसे का किसी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं है। मेरी पार्टी स्वतंत्र दल है और किसी को समर्थन देना है या नहीं देना है, यह हमारा व्यक्तिगत फैसला है। किसी को सलाह देने का अधिकार नहीं है कि हमें क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+