मुजफ्फरनगर में करंट से 2 युवकों की मौत
मुजफ्फरनगर के खालापार क्षेत्र में जोहड़वाली मस्जिद इमाम बोर्ड के पास रहने वाले अख्तर के घर में विद्युत विभाग ने बिजली के पोल को सहारा देने के लिए एक लोहे का एंगल लगाया था, जिसमें करंट फैल गया और जोर आवाज के साथ लेंटर में आग लग गई। आवाज सुनकर जब अख्तर दरवाजा खोलने लगा तो वह दरवाजे में आ रहे करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
पड़ोस में रहने वाला उसका भतीजा शाहनवाज (25) जब अपनी छत से जीने होते हुए वहां पहुंचा तो वह भी करंट की चपेट में आ गया और उसकी भी मौत हो गई। परिवार का एक सदस्य शहजाद गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद क्षेत्र में काफी आक्रोश है। लोगों ने पुलिस व विद्युत विभाग के विरुद्ध नारेबाजी की। शाहनवाज के पिता मुशर्रफ ने विद्युत विभाग के अधिकारियों व लाइनमैन के विरुद्ध कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। बिजली विभाग की ओर से इंजीनियर राजेश ने एक ट्रैक्टर ट्राली चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। विभाग के अनुसार इस ट्रैक्टर की टक्कर के बाद गिरे बिजली के तार ने अन्य चार घरों को अपनी चपेट में ले लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications