अमेरिका में बाढ़ से 16 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक आरकांसस के आपदा प्रबंधन के टामी जैक्सन ने बताया, "मरने वालों में कुछ बच्चे शामिल हैं।" उन्होंने मरने वालों का सही आंकडा बताने से इंकर कर दिया।
स्थानीय समाचार चैनलों के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि कुछ लोग घायल भी हुए हैं और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे हुए हैं।
उधर, आरकांसस के गवर्नर माइक बेबी ने हालात का जायजा लेने के लिए शुक्रवार दोपहर प्रभावित इलाकों का दौरा किया और उन्होंने 20 लोगों के मरने की घोषणा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications