बम की अफवाह फैलाने वाला गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार मंगलवार को चतुर सिंह उर्फ लाल ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को शाम 7.55 बजे फोन किया और बताया कि जामा मस्जिद में एक बम रखा है जो आधे घंटे में फट जाएगा।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "इस फोन की वजह से स्थानीय स्तर पर आतंक जैसे हालत पैदा हो गए थे, हमारी छानबीन के बाद पता चला कि यह अफवाह फैलाने वाला फोन था।"
इस मामले का अरोपी इंद्रलोक के झुग्गी बस्ती इलाके से गिरफ्तार किया गया है। सिंह ने बताया कि उसने मजाक में फोन किया था।
अधिकारी ने बताया, "सिंह और उसके दोस्त ने मोबाइल फोन चुराया था और फोन करने के बाद उसे नष्ट कर दिया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications