नेत्ररोग विशेषज्ञ जी.एन. राव को विश्वस्तरीय सम्मान
संस्थान की ओर से शनिवार को जारी बयान के अनुसार राव को इंटरनेशन काउंसिल ऑफ ऑफ्थैल्मोलॉजी द्वारा पांच से नौ जून के बीच बर्लिन में आयोजित प्रतिष्ठित बर्नाडरे स्ट्रिफ स्वर्ण पदक दिया गया।
इस पदक के लिए राव का चयन एकेडमिया ऑफ्थैल्मोलॉजिक इंटरनेशनल ने किया। यह पदक प्रत्येक चार वर्ष पर प्रदान किया जाता है।
यह सम्मान उस नेत्ररोग विशेषज्ञ को दिया जाता है, जिसने नेत्ररोग विज्ञान को आगे बढ़ाने में इतिहास, नीति व शिक्षा की दृष्टि से उल्लेखनीय योगदान दिया हो।
एकेडमिया ऑफ्थैल्मोलॉजिक इंटरनेशनल नेत्ररोग विज्ञान के शिक्षा शास्त्रियों के 60 सदस्यों का एक समूह है।
राव इस समूह के दूसरे भारतीय सदस्य होंगे। इससे पहले उनके गुरु डा. एल.पी. अग्रवाल समूह के भारतीय सदस्य रह चुके हैं। अग्रवाल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के पूर्व निदेशक थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications