एंडरसन की रिहाई पर अलेक्जेंडर की टिप्पणी प्रायोजित
मोइली ने यहां संवाददाताओं से कहा, "वह हाल ही में कांग्रेस विरोधी कैंप भारतीय जनता पार्टी-शिवसेना में गए। क्योंकि राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए उनके नाम पर विचार नहीं किया गया।"
मोइली ने रेखांकित किया कि अलेक्जेंडर भाजपा-शिवसेना के समर्थन से राज्यसभा सदस्य बने हैं। उन्होंने कहा, "यह प्रायोजित बयान है।"
उन्होंने कहा, "मैं समझता हूं कि एंडरसन की रिहाई के लिए अलेक्जेंडर जिम्मेदार हैं क्योंकि वह उस समय प्रधान सचिव थे।"
अलेक्जेंडर राजीव गांधी और उनकी मां इंदिरा गांधी के प्राधनमंत्रित्व काल में प्रधान सचिव रह चुके हैं। वह महाराष्ट्र के राज्यपाल भी रह चुके हैं।
एंडरसन को गिरफ्तार किए जाने के कुछ घंटे बाद ही रिहा कर दिया गया था। भोपाल में 2-3 दिसंबर 1984 को हुई दुनिया की सबसे बड़ी औद्योगिक त्रासदी के बावजूद एंडरसन को अमेरिका जाने की अनुमति दे दी गई थी।
इंड-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications