उत्तर प्रदेश में माफियाओं से जुड़ी फाइल गायब
उत्तर प्रदेश पुलिस को गुरुवार को पता चला कि बृजेश सिंह और अतीक अहमद से जुड़ी फाइलें वाराणसी और इलाहाबाद की अदालतों से गायब हैं।
उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बृज लाल ने आईएएनएस को बताया, "इस मामले में किसी खतरे से इंकार नहीं किया जा सकता है, लेकिन हम उन पुलिस थानों से जानकारी हासिल कर फिर से फाइल तैयार करेंगे जहां माफियाओं ने अपराध को अंजाम दिए थे।"
उन्होंने बताया कि बृजेश सिंह से जुड़ी एक फाइल गायब है, जो वर्ष 1985 में हुए एक हत्या के मामले से संबंधित थी।
लाल ने कहा, "वर्ष 1983 में हुए हत्या मामले में एक आरोप पत्र से जुड़ी अतीक अहमद की एक फाइल गायब है।"
दोनों मामलों की अलग-अलग जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
उन्होंने बताया, "फाइल को फिर से तैयार करने में ज्यादा समस्या नहीं होगी। इसे बनाने में थोड़ा समय लगेगा। हम जांच करना चाहेंगे कि कहीं फाइल के डिजाइन बदल तो नहीं दिए गए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications