पाकिस्तान में 10 आतंकवादी ढेर
इस्लामाबाद, 12 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के अशांत कबायली क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने शनिवार को आतंकवादियों के कई ठिकाने नष्ट कर दिए। सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई में 10 आतंकवादी मारे गए।
डॉन ने स्थानीय प्रशासक समैउल्लाह खान के हवाले से खबर दी है कि लड़ाकू विमानों ने ओरकजई क्षेत्र में पाकिस्तानी तालिबान आतंकवादियों को निशाना बनाया।
उन्होंने बताया कि इस हमले में कुछ आतंकवादी घायल भी हुए हैं।
पाकिस्तान में सुरक्षा बलों ने मार्च के मध्य में आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications