दिल्ली के अस्पतालों में विरोध प्रदर्शन खत्म
हिंदू राव अस्पताल, राजन बाबू क्षयरोग अस्पताल, कस्तूरबा अस्पताल और गिरधर लाल मैटरनिटी अस्पताल की नर्सो और सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को यह कहते हुए तीन घंटों तक काम रोक दिया था कि उन्हें दो माह से वेतन नहीं मिला है।
कर्मचारियों ने शिकायत की कि बायोमेट्रिक सिस्टम मशीन में तकनीकी खराबी के कारण उनकी उपस्थिति दर्ज नहीं हो सकी थी। इसलिए उन्होंने वेतन लेने से इंकार कर दिया था और कहा था कि वे कभी काम पर नहीं आएंगे।
अस्पताल कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष विनोद कुमार पारचा ने आईएएनएस को को बताया, "हम यह साबित करने में सक्षम नहीं थे कि हम काम पर आए थे। कई कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने तय समय से अधिक अवधि तक भी काम किया था।"
ये सभी अस्पताल दिल्ली नगर निगम के अधीनस्थ हैं। आला अधिकारी जब अगले मंगलवार को वेतन दिए जाने पर राजी हो गए, तब शनिवार को विरोध प्रदर्शन वापस ले लिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications