शेयर बाजारों में रही मामूली गिरावट (साप्ताहिक समीक्षा)
मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। वैश्विक बाजारों में जारी अनिश्चितता के दौर के बीच भारतीय शेयर बाजार पिछले सप्ताह के मुकाबले मामूली नरमी के साथ बंद हुए, हालांकि देश के औद्योगिक उत्पादन की दर उम्मीद से बेहतर रही।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' शुक्रवार को 0.31 प्रतिशत या 52.74 अंकों की गिरावट के साथ 17,064.95 पर बंद हुआ। सप्ताह भर पहले सेंसेक्स 17,117.69 अंकों पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 16.15 अंकों या 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5119.35 अंक पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह यह 5135.5 अंक पर बंद हुआ था। शार्ट कवरिंग और नया निवेश बढ़ने की वजह से बाजार में सुधार हुआ। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.08 प्रतिशत और स्मॉलकैप सूचकांक में 0.03 प्रतिशत की गिरावट आई।
सप्ताह भर में सेंसेक्स में शामिल सिप्ला (3.7प्रतिशत), महिन्द्रा एंड महिन्द्रा (3.28 प्रतिशत), एचडीएफसी बैंक (2.96प्रतिशत), रिलायंस कम्युनिकेशंस(2.65प्रतिशत) और भारत हैवी इलेक्ट्रीकल्स(2.6) के शेयर लाभ में रहे।
सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वालों में डीएलएफ (6.85 प्रतिशत), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (5.65प्रतिशत), इंफोसिज (3.55 प्रतिशत) आईटीसी (3.39 प्रतिशत) और टाटा स्टील (2.51प्रतिशत) रहे।
सप्ताह भर में सबसे ज्यादा मुनाफा ऑटो (1.57 प्रतिशत), हेल्थकेयर (1.46प्रतिशत), पूंजीगत वस्तुएं (0.89 प्रतिशत), तेल एवं प्राकृतिक गैस (0.22 प्रतिशत) और बिजली (0.14 प्रतिशत) सेक्टरों में हुआ।
कुछ क्षेत्र बिकवाली के दबाव में भी आए इनमें रीयल एस्टेट (4.04 प्रतिशत), सूचना प्रौद्योगिकी (2.55 प्रतिशत), धातु (2.42 प्रतिशत), दूरसंचार (1.90 प्रतिशत) और उपभोक्ता वस्तुएं (1.74 प्रतिशत) शामिल हैं।
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के आंकड़ों के अनुसार सप्ताह के दौरान विदेश संस्थागत निवेशकों ने 18.86 करोड़ डॉलर की खरीददारी की।
जापान का निक्के ई 1.98 प्रतिशत गिरावट के साथ 9705.25 पर जबकि हांगकांग का शेयर बाजार 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,872.38 अंक पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2569.94 अंकों पर बंद हुआ।
प्रमुख यूरोपीय शेयर बाजारों में तेजी रही। लंदन का एफटीएसई 0.74 प्रतिशत बढ़त के साथ 5163.63 अंक पर बंद हुआ। फ्रांस का सीएसी 2.89 प्रतिशत बढ़कर 3555.52 अंकों पर और जर्मन डेक्स 1.83 प्रतिशत चढ़कर 6047.83 पर बंद हुआ।
अमेरिका का नैस्डेक 1.1 प्रतिशत बढ़त के साथ 2243.6 अंक पर तथा स्टैंडर्ड एंड पुअर 500 सूचकांक 2.51 प्रतिशत बढ़त के साथ 1,091.6 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह डाउ जोंस 2.81 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,211.07 अंक पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications