पाचेको पर नियुक्ति में नियमों के उल्लंघन का आरोप
एक सामाजिक कार्यकर्ता ने आरोप लगाया है कि चेक बाउंस के मामले में गिरफ्तार किए गए और दोषी करार दिए गए पाचेको एक सहयोगी को पर्यटन विभाग में उच्च पद पर नियुक्त किया गया था।
वकील और सामाजिक कार्यकर्ता एयरेस रोड्रिग्स ने शनिवार को आरोप लगाया कि पर्यटन मंत्रालय में बतौर विशेष कार्य अधिकारी नियुक्त लिन्डन मोंटेरो को गोवा पर्यटन विकास निगम (जीटीडीसी) का उप-प्रमुख नियुक्त किया गया था।
रोड्रिग्स ने संवाददाताओं से कहा कि लिन्डन को वर्ष 2002 में चेक बाउंस के मामले में गिरफ्तार किया गया था और उन्हें 15 महीने की सजा हुई थी। उन्होंने कहा कि ऐसे में कंपनी अधिनियम के तहत उनकी नियुक्ति अवध थी।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों पाचेको की एक कथित मित्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु के बाद उठे विवाद के चलते उन्हें मंत्री पद छोड़ना पड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications