जोसेफ संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष निर्वाचित
समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएम के अनुसार डीज लीबिया के अली अब्दुसलाम तर्की का स्थान लेंगे। डीज मध्य सितंबर में महासभा के 65वें अधिवेशन के शुरू होने के मौके पर पदभार ग्रहण करेंगे।
वर्ष 2004 में स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति रहे डीज ने कहा, "मुझे पहले से कहीं अधिक प्रभावी तरीके से काम करना होगा।"
महासभा के 65वें सत्र के लिए 21 उपाध्यक्ष चुने गए हैं। इनमें संयुक्त अरब अमीरात के स्थायी प्रतिनिधि अहमद अब्दुल रहमान अल जरमन भी शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications