विस्फोट के बाद बाल-बाल बचीं 2 रेलगाड़ियां (लीड-2)

चेन्नई, 12 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में दो रेलगाड़ियां बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गईं। उनके गुजरने से पहले ही यहां पटरी पर जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे पटरी तीन फुट तक क्षतिग्रस्त हो गई।

इसकी वजह से रेल सेवाएं शनिवार को लगभग छह घंटे तक बाधित रहीं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट शुक्रवार देर रात लगभग 2.20 बजे पेरानी और मुंडियामबक्कम स्टेशनों के बीच हुआ।

विस्फोट की वजह से पटरी को तीन फुट तक क्षति पहुंची और चार फुट तक गड्ढा भी हो गया। विस्फोट की वजह से वहां से गुजर रही सलेम एक्सप्रेस हिल गई। रेलगाड़ी के सुरक्षा गार्ड ने तत्काल स्टेशन मास्टर को इसकी खबर की।

दूसरी ओर विल्लुपुरम के उप पुलिस महानिरीक्षक ई. मा. मासनमुथु ने आईएएनएस को बताया कि चेन्नई स्थित रेलवे केंद्रीय कक्ष की ओर से विस्फोट के तत्काल बाद रॉकफोर्ट एक्सप्रेस को सतर्क किया गया जो कुछ ही समय में घटनास्थल तक पहुंच जाती।

मासनमुथु ने कहा कि रॉकफोर्ट एक्प्रेस चालक ने सतर्कता बरतते हुए घटनास्थल से 200 फुट की दूरी पर ही रेलगाड़ी रोक दी। इससे सैकड़ों जाने सुरक्षित बच गईं। रेल सेवाएं शनिवार सुबह नौ बजे के बाद बहाल हुई।

किसी भी संगठन ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। अधिकारी की ओर से कहा गया है कि पुलिस को घटनास्थल से एक पर्चा मिला। इसमें श्रीलंकाई राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की भारत यात्रा के विरोध में विस्फोट करने की बात कही गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+