ड्रोन हमले में मरने वालों की संख्या 15 हुई
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक उत्तरी वजीरिस्तान के दात्ता खेल क्षेत्र में शुक्रवार को एक मकान को निशाना बनाकर किए गए मिसाइल हमले में चार लोगों की मौत घटनास्थल पर ही गई थी और कई लोग घायल हो गए थे।
पिछले दो दिनों के अंतर्गत इस क्षेत्र में अमेरिका का दूसरा ड्रोन हमला था। गुरुवार को किए गए ड्रोन हमले में तीन लोगों की मौत हो गई थी।
गौरतलब है कि अमेरिका ने हाल के महीनों में आतंकवादियों के खिलाफ ड्रोन हमले तेज कर दिये हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications