भाजपा अलग पहचान बनाए रखेगी: गडकरी
पटना में चल रही पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में गडकरी ने शनिवार को कहा, "पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद मैंने देश के कई हिस्सों का दौरा किया। इस दौरान मैंने न सिर्फ पार्टी कार्यकर्ताओं बल्कि अन्य लोगों से भी मुलाकात की। हमे समाज के हर तबके का समर्थन प्राप्त है। सब चाहते हैं कि हम अपनी पहचान बनाए रखें और हम ऐसा करेंगे।"
केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग)सरकार पर निशाना साधते हुए गडकरी ने कहा, "आज केंद्र में कुशासन है। इसके खिलाफ हमें आवाज बुलंद करनी होगी। हमें इस संघर्ष के लिए खुद करना होगा।"
गौरतलब है कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक पटना के प्रसिद्घ पांचसितारा होटल मौर्य में शनिवार को आरंभ हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications