कोलंबिया के 6 सैनिक हत्या के दोषी करार
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक प्रतिष्ठित महिला नेता और सामाजिक कार्यकर्ता आइडा क्यूलक्यू के पति एडविन लेगारडा की वर्ष 2008 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
प्रांत की राजधानी पोपायान की एक अदालत ने लेगार्दा के मामले में शुक्रवार को अपना फैसला सुनाया।
लेगार्दा की मौत 16 दिसंबर 2008 को उस समय हुई थी जब सैनिकों ने उन पर गोलीबारी कर दी थी। वह अपनी पत्नी को लेने जा रहे थे, जो जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की बैठक में हिस्सा लेने के बाद कोलंबिया लौट रहीं थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications