रिसे तेल की सफाई करने वाला बैक्टीरिया
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार इस बैक्टीरिया का नाम 'एनवाई3' है और यह ऐसे असाधारण क्षमता वाले तत्व को पैदा करता है जो तेल के असर कम कर सकता है और जहरीले यौगिकों के प्रभाव को कम करने में मददगार साबित होता है।
मेक्सिको के 'ऑरेगान स्टेट यूनिवर्सिटी'(ओएसयू) ने एक बयान में कहा है कि बैक्टीरिया से निकलने वाले तत्व 'हामनोलीपिड' अणुजीव वनस्पति और मानव के लिए जहरीला नहीं होता और यह तेल रिसाव के कारण फैले हानिकारक तत्वों से निपटने में कारगर होता है।
इस बैक्टीरिया की खोज ओएसयू के अनुसंधानकर्ताओं ने चीन के दो विश्वविद्यालयों 'शियान युनिवर्सिटी ऑफ आर्किटेक्च र एण्ड टेक्नोलॉजी' और 'नांजिग एग्रीकल्चर युनिवसिर्टी' की मदद से की है। ओएसयू ने इसे पेटेंट कराने के लिए आवेदन कर रहा है।
अनुसंधानकर्ता सिहो यीन ने बताया, "तेल में कुछ ऐसे विषाक्त तत्व होते हैं जो मछलियों, वन्यजीवों और मानव को नुकसान पहुंचाते हैं। इसके चलते कैंसर, प्रतिरोधक क्षमता को नुकसान की आशंका और तंत्रिका तंत्र विफल होने का खतरा बरकरार रहता है।"
विशेषज्ञों के मुताबिक बैक्टीरिया 'एनवाई3' तेल के दुष्प्रभावों से निपटने में मददगार है और उसके असर को कम कर सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications