चीन में निजी क्षेत्र ने दी 90 फीसदी नौकरियां
बीजिंग, 12 जून (आईएएनएस)। चीन में वर्ष 2010 के शुरुआती महीनों के भीतर 90 फीसदी नौकरियां निजी क्षेत्र ने दी हैं।
समाचार पत्र 'ग्लोबल टाइम्स' के अनुसार चीन के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री झोऊ बोहुआ ने बताया कि इस साल की पहली तिमाही में निजी कंपनियों में काम करने वालों की संख्या लगभग 15.2 करोड़ रही। इस दौरान पिछले साल नौकरी गंवाने वाले सात लाख से अधिक लोगों को निजी क्षेत्र में ही नौकरी मिली।
उधर, वाणिज्य उप मंत्री झोंग युपिंग ने बताया कि इस साल के मार्च तक चीन में निजी कंपनियों की तादात 75.5 लाख थी।
पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में यह 14 फीसदी अधिक है। इस दौरान निजी कंपनियों ने 8.698 करोड़ लोगों को रोजगार दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications