भाई की मौत के सदमे से 2 बहनों ने दम तोड़ा
जम्मू। जम्मू- कश्मीर में उस समय एक दुखद वाकया सामने आया जब दो बहनों ने अपने भाई का शव देखकर सदमे से दम तोड़ दिया। खबर के मुताबिक उनके भाई की मौत गुरुवार को एक खाई में गिरने से हो गई थी।
पुलिस के मुताबिक जम्मू से 180 किलोमीटर उत्तर में स्थित बानिहाल के सरच गांव का निवासी अब्दुल लतीफ गुरुवार को एक खाई में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। लतीफ का शव जब घर पहुंचा तो उसकी एक बहन शफीका बानो को गहरा आघात लगा और उसकी मौत हो गई। उसके तुरंत बाद ही दूसरी बहन शहनाज ने भी दम तोड़ दिया।













Click it and Unblock the Notifications