भूस्खलन की वजह से पश्चिम बंगाल से कटा सिक्किम
सिलीगुड़ी, 11 जून (आईएएनएस)। भूस्खलन की वजह से दार्जीलिंग में राष्ट्रीय राजमार्ग 31ए शुक्रवार को अवरुद्ध हो गया इससे हिमालय की गोद में बसा राज्य सिक्किम पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल से कट गया है।
सिक्किम के लिए जीवनरेखा माना जाने वाला यह राजमार्ग शुक्रवार की दोपहर तब अवरुद्ध हो गया जब इस पर एक शिलाखण्ड आ गिरा। भूस्खलन कुर्सियोंग पुलिस थाने के अंतर्गत हातिसुरा इलाके में हुआ।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सिक्किम के अलावा कलिंगपोंग उपमंडल भी राज्य के अन्य हिस्सों से कट गया है। इसकी वजह से राजमार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में वाहन फंस गए हैं।
सीमा सड़क संगठन के कर्मचारी राजमार्ग पर गिरे शिलाखण्ड को हटाने के काम में जुट गए हैं। पुलिस ने किसी अनहोनी को टालने के लिए उस इलाके में गश्त बढ़ा दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications