'ग्राउंड जीरो' का दौरा करेंगी एलिजाबेथ
स्थानीय समाचार पत्र 'न्यूयार्क पोस्ट' के अनुसार बकिंघम पैलेस के एक प्रवक्ता ने बताया कि महारानी और उनके पति प्रिंस फिलिप छह जुलाई को अमेरिका पहुंचेंगे। इससे पहले वे दोनों 28 जून से आठ दिनों तक कनाडा में रहेंगे।
महारानी 9/11 के घटनास्थल का दौरा करेंगी। इस दौरान वह हमले में मारे गए लोगों के परिजनों से भी मुलाकात कर सकती हैं। हमले के बाद लोगों की मदद करने वाले पुलिसकर्मियों और अग्निशमन दल के कर्मचारियों से भी उनके मुलाकात करने की संभावना है।
अमेरिकी यात्रा के दौरान एलिजाबेथ संयुक्त राष्ट्र आम सभा की बैठक को भी संबोधित करेंगी। इसस पहले उन्होंने वर्ष 1957 में पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications