मुंबई में होगी विश्व की सबसे ऊंची रिहायशी इमारत
कंपनी के प्रबंध निदेशक अभिषेक लोढ़ा ने बताया, "परियोजना का नाम 'वर्ल्ड वन' रखा जाएगा और इसे दक्षिणी-केंद्रीय मुंबई स्थित वर्ली में 17 एकड़ क्षेत्र में बनाया जाएगा। यह लगभग 1,450 फीट ऊंचा 117 मंजिला टावर होगा।"
वर्ल्ड वन कॉम्प्लेक्स में दो और टावर होंगे जिनमें तीन-चार एक्सक्लूसिव बेडरूम वाले तीन सौ फ्लैट, ठाठदार विनोदगृह के साथ निजी स्वीमिंग पूल और कुछ दोमंजिले सूट बनाए जाएंगे। लोढ़ा ने बताया, "360 डिग्री की घुमावदार अनोखी इमारत ऐसी जगह बनाई जाएगी, ताकि समूचे शहर में सभी दिशाओं से दिखाई दे।"
लोढ़ा के मुताबिक परियोजना पर निर्माण कार्य दो महीने के भीतर शुरू होगा और इसके वर्ष 2014 तक पूरा हो जाने की उम्मीद है। निर्माण पर दो हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी। फ्लैटों की बिक्री या बुकिंग जून के अंत तक शुरू होगी। कॉम्प्लेक्स में सभी लक्जरी सुविधाओं के साथ तीन स्तरीय क्लब हाउस व स्पा की व्यवस्था रहेगी।













Click it and Unblock the Notifications