प्रेम संबंधों से नाराज मां-बाप ने की लड़की की हत्या
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक 16 वर्षीय किशोरी के प्रेम-संबंधों से नाराज होकर उसके मां-बाप ने उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद से लड़की के मां-बाप फरार हैं।
घटना जंगीपुर थाना क्षेत्र के अरशदपुर गांव की है, जहां लालमणि प्रसाद ने अपनी बेटी संजू के एक युवक से प्रेम संबंधों से नाराज होकर पत्नी के साथ मिलकर उसे पीट-पीटकर मार डाला। मामले का खुलासा तब हुआ जब संजू का शव छुपाने जा रहे घर के दो पुराने नौकरों को गांव के लोगों ने चोर समझकर पकड़ लिया।
पुलिस के मुताबिक दोनों नौकरों ने बताया कि लालमणि ने अपनी बेटी की पीट-पीटकर हत्या की और फिर शव छुपाने के लिए उन्हें बुलाया। इस काम के बदले में उसने 10,000 रुपये देने का वायदा किया गया था।
दोनों नौकरों से शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि शव पर चोटों के निशान देखकर प्रतीत हो रहा है कि किशोरी की बुरी तरह से पिटाई की गई। फरार दंपति को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।













Click it and Unblock the Notifications