भारत में नौकरियों की पैदावार बढ़ी : सर्वेक्षण
नई दिल्ली। भारत की जनता बेरोजगारी से त्रस्त है लेकिन आंकड़े ये बताते हैं कि देश में नौकरियों की पैदावार काफी अच्छी है। ऐसा दूसरे देशों और अपने देश में पैदा हो रही कुल नौकरियों की तुलना के बाद कहा जा रहा है। मैनपावर इंक द्वारा 36 देशों में किए गए एक सर्वे के मुताबिक 36 देशों में पैदा हुई कुल नौकरियों का 42% भारत में पैदा हो रहा है।
पढ़ें - देश-दुनिया की ताजा खबरें
मेनपावर इंडिया के कार्यकारी निदेशक संजय पंडित ने कहा कि वर्ष 2009 की शुरुआत में नौकरियों की संख्या में धीमी बढ़ोतरी के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन इस साल हमने उद्योगों के सभी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में नौकरियां देखी हैं। सर्वे में भारत की 5,371 कंपनियों को शामिल किया गया है। सर्वे से मिले संकेतों के मुताबिक नौकरियों के मामले में भारत ने दुनिया में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है।
वर्ष 2009 की तीसरी तिमाही में सर्वे में सात क्षेत्रों के उद्योगों की कंपनियों को शामिल किया गया था। खनन और निर्माण क्षेत्र में नौकरियों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है जबकि इसके बाद विनिर्माण क्षेत्र का स्थान रहा। वित्तीय सेवाएं, बीमा और रियल एस्टेट क्षेत्र में नौकरियों की संख्या तुलनात्मक रूप के कम दर्ज की गई। सर्वे में कहा गया कि इटली, स्पेन, आयरलैंड और ग्रीक में नौकरियों की संख्या सबसे कम रही है।












Click it and Unblock the Notifications