'सोना' कितना सोना है?

भारतीय बाजार में सोने के दाम एक बार फिर आसमान छू रहे हैं। मंगलवार की शाम 19,140 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। यह अबतक का सबसे अधिक दाम है। महंगाई के इस दौर में अगर दुकानदार आपके साथ छल करे तो क्‍या आप बर्दाश्‍त कर पाएंगे। शायद नहीं! असली सोने की पहचान करना आसान नही होता, खासतौर से आम आदमी के लिए। सोने की पहचान में पूरी तरह पारंगत होना तो आसान नहीं है, लेकिन कुछ सावधानियां बरत कर आप गलत चीज खरीदने से बच सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि सोना खरीदते समय किन बातों का ध्‍यान रखें।

हम आपको बताएंगे कि अपका सोना कितना शुद्ध है। सोना खरीदते वक्त उसकी क्वॉलिटी पर जरूर गौर करें। सबसे अच्छा है कि हॉलमार्क देखकर सोना खरीदें। हॉलमार्क सरकारी गारंटी है। हॉलमार्क का निर्धारण भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और विनियम का काम करती है।

क्लिक करें- लाइफस्‍टाइल पर लेख | आपका राशिफल

सबसे पहली बात यह कि असली सोना 24 कैरट का ही होता है, लेकिन इसके अभूषण नहीं बनते, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है। आम तौर पर आभूषणों के लिए 22 कैरट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है। हॉलमार्क पर पांच अंक होते हैं। सभी कैरट का हॉलमार्क अलग होता। मसलन 22 कैरट पर 916, 21 कैरट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता।

उदाहराण:
1 कैरट गोल्ड का मतलब होता हे 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें।
(22/24)x100= 91.66 यानी आपके आभूषण्‍ा में इस्‍तेमाल सोने की शुद्धता 91.66 फीसदी।

कई सुनार केडीएम को भी शुद्ध बताकर बेचते हैं, लेकिन इसमें कैडमियम नामक तत्व होता है, जोकि फेफड़ों के लिए हानिकारक होता है। साथ ही, इसमें तांबे की मिलावट भी होती है। इस तरह के फ्रॉड से बचने के लिए आभूषण या सोने की किसी भी वस्‍तु पर अंक जरूर देखें। यहां पर सबसे अहम बात यह है कि अखबारों में प्रतिदिन छपने वाले सोने के दाम 24 कैरट गोल्‍ड के होते हैं। इसलिए यदि आप 23, 22 या कम कैरट का सोना खरीद रहे हैं, तो दाम कम होंगे।

958 - 23 कैरट
916 - 22 कैरट
875 - 21 कैरट
750 - 18 कैरट
585 - 14 कैरट

सबसे जरूरी बात यह है कि सोना खरीदते वक्‍त हॉलमार्क ज्‍वेलरी ही लें और उसकी रसीद अवश्य लें, ताकि आप अपने गोल्ड में निवेश के प्रति निश्चित रहें.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+