पासपोर्ट कार्यालय में विस्फोट की साजिश नाकाम
रांची। झारखण्ड की राजधानी रांची के पासपोर्ट कार्यालय में मंगलवार रात पुलिस ने विस्फोट की साजिश को विफल कर दिया। यहां से तीन शक्तिशाली बम बरामद किए गए।
पासपोर्ट कार्यालय के निकट खड़े एक ऑटो से तीनों बम बरामद किए गए। एक अधिकारी ने बताया, "हमें सूचना मिली थी कि बम ऑटो रिक्शा के जरिए लाया जा रहा है। तलाशी अभियान के दौरान हमले में ध्रुव इलाके के सेक्टर-2 स्थित पासपोर्ट कार्यालय के निकट एक ऑटो खड़ा पाया। ऑटो चालक से पूछताछ के बाद वहां से तीन बम बरामद किए गए।"
अधिकारी ने कहा कि बम एक थैले में रखे थे और इनके मिलने के बाद तत्काल बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। उन्होंने कहा, "हमें इसके पीछे नक्सलियों का हाथ होने का संदेह है।" पिछले एक सप्ताह के दौरान पुलिस ने राज्य के कई इलाकों से बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए है।













Click it and Unblock the Notifications